Who will be next BJP Chief ministers?अगला मुख्यमंत्री कौन?

Spread the love

अगला मुख्यमंत्री कौन?

बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन?

बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल सबके मन में होगा| तीन राज्यों में मुख्यमंत्री का ऐलान होना बाकी है| यह तीन राज्य हैं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान| 

मध्य प्रदेश 

      CM 300x300मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान काफी पुराने नेता हैं, पुराने मुख्यमंत्री हैं, वरिष्ठ हैं और कद्दावर भी हैं | अब सवाल यह उठता है कि शिवराज मुख्यमंत्री आज के लिए होंगे या नहीं होंगे या इन्हें केंद्रीय लेवल पर कोई अन्य प्रभार सौपा जाएगा| यह संभव भी है कि उन्हें केंद्र स्तर पर कोई जिम्मेदारी दे दी जाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का पुराना रिकॉर्ड तो ऐसा कहता है कि जिन लोगों के नाम पर मीडिया चर्चा करती है, उनके अलावा कोई और नाम मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आ जाता है |अब यह तो समय के गर्भ में है की शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर या कोई अन्य केंद्रीय मंत्री या कोई प्रभारी जैसे कैलाश विजयवर्गीय, इन नाम में से क्या कोई नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर होगा या नहीं |ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा नेता हैं जबकि शिवराज सिंह चौहान काफी वरिष्ठ हैं| संभव है की शिवराज सिंह चौहान को कोई अन्य प्रभार भी दिया जा सकता है | परंतु भारतीय जनता पार्टी को काफी बड़ी मैंडेट मिली है इसलिए शिवराज सिंह चौहान को सिरे से खारिज करना मुख्यमंत्री के तौर पर यह भाजपा के लिए थोड़ा मुश्किल होगा परंतु भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ एक व्यक्ति के नाम पर आगे नहीं बढ़ती है बल्कि वह कई और नामो के साथ आगे बढ़ती है, कई और पैरेलल में कद्दावर व्यक्ति खड़ा करती है |तो मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री होंगे या नहीं होंगे, संभावनाएं हैं, पर राजनीति संभावनाओं का खेल है| देखते हैं की भारतीय जनता पार्टी क्या फैसला लेती है|

 

राजस्थान 

                ठीक इसकी उलट राजस्थान में हालात अलग है|| वसुंधरा राजे वहां वरिष्ठ नेता हैं, कद्दावर नेता है, अनुभवी नेता है, पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं, कई विधायकों का समर्थन भी उन्हें हासिल है | पर वहां कई और नाम भी चर्चा में आ रहे हैं, जैसे दिया कुमारी, बाबा बालकनाथ, या कुछ ऐसे व्यक्ति जो केंद्रीय प्रभार से जुड़े हुए हैं और जो राजस्थान से नामित होते हैं |वसुंधरा राजे ने राजनीति के पुराने स्टाइल में जाकर के अपने बाहुबल को दिल्ली में बैठे नेताओं को दिखाया है, इससे वसुंधरा राजे की संभावनाएं थोड़ी काम तो हुई है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पुराने स्टाइल की पार्टी नहीं है जहां कोई व्यक्ति अपनी संख्या बल दिखा करके या अपनी हेकड़ी दिखा करके सत्ता संभाल ले जैसा कि कांग्रेस में हुआ था जब जब सचिन पायलट का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर आगे आ रहा था तब अशोक गहलोत ने विधायकों का लिखित पत्र अपना नाम ले लिया था कि मुख्यमंत्री गहलोत ही होंगे अन्यथा सभी विधायक त्यागपत्र दे रहे थे | अशोक गहलोत की राजनीति काम आई और मुख्यमंत्री पर बने रहे | सचिन पायलट साइड में बने रहे, नाखुश और आज भी वह इस कंडीशन में खड़े हैं, नाखुश|  इसके उलट उत्तर प्रदेश के राजनीति को हम देखें तो योगी आदित्यनाथ का नाम अलग तरीके से आया था | लोगों ने यह संभावना नहीं सोची थी परंतु भारतीय जनता पार्टी वह व्यक्ति सामने लेकर के आई जो आज भारतीय जनता पार्टी की संभावना बन गया है| हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि चाहे मध्य प्रदेश का चुनाव हो, राजस्थान का चुनाव हो या छत्तीसगढ़ का चुनाव इसमें किसी को भी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया गया था| एक ही व्यक्ति प्रोजेक्ट था, वह थे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और यही कारण है की कोई भी मुख्यमंत्री चाहे वह भावी हो या वर्तमान हो, भारतीय जनता पार्टी में यह कह नहीं सकता कि मैं अगला मुख्यमंत्री  होऊँगा क्योंकि किसी के भी नाम पर इन तीन राज्यों में चुनाव भारतीय जनता पार्टी नहीं लड़ी थी | विश्लेषकों ने इसकी खूब आलोचना की थी| विपक्षी दलों ने इसकी खूब आलोचना की थी परंतु वहां एक ही चेहरा था, वह था नरेंद्र मोदी का चेहरा |

छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में भी यही कहानी रही है |रमन सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे या उनकी जगह चार-पांच और नाम सामने आ रहे हैं, कौन बन सकता है, देखने की बात होगी| संभव है की सरकार कुछ नया करें| सरकार मतलब भारतीय जनता पार्टी| संभव है वहां भारतीय जनता पार्टी किसी नए चेहरे को सामने लेकर के आए| इन सब में से शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के लिए काफी मुफीद समझे जा रहे हैं |पर जैसा कि कल उन्होंने भी रैन बसेरे में जाने का, सामान्य व्यक्ति की तरह खाना खाने का फोटो शेयर किया था उससे यह लगता है कि यह सभी यही प्रोजेक्ट कर रहे हैं कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह निभाएंगे, वह अपनी तरफ से कोई इच्छुक नहीं है | छत्तीसगढ़ का रिजल्ट संभावना के विपरीत आया है | जूदेव चुनाव हार गए | वे वहाँ के उप मुख्यमंत्री थे |समझा जा सकता है कि राज्य में कैसा अंडर करंट चल रहा था | बघेल भी सरकार बनाने को आश्वासत थे चुनाव रिजल्ट से पहले | ऐसे मे बीजेपी के लिए य़ह जीत सोने पे सुहागा जैसा है |रमन सिंह आज भी पहली पसंद हैं बीजेपी की पर असल सवाल य़ह है कि क्या आज भी वे पहली पसंद हैं मोदी की? सम्भव है कि कुछ नया चेहरा देखने को मिले |

निष्कर्ष 

          मुख्यमंत्री का नाम दो-चार दिनों में  साफ हो जाएगा जैसे तेलंगाना में रेडी का नाम साफ किया कांग्रेस ने |शायद उन्होंने पहले से तय होगा कि अगर हम जीतेंगे तो किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे | भारतीय जनता पार्टी में टैलेंट फुल काफी ज्यादा है| माथा पच्ची ज्यादा करनी पड़ती हैं | इसमे समय लग सकता है, पर जो भी मिलेगा वह लीक से हटकर ही मिलने को उम्मीद है| संभव है कि राजस्थान में बाबा बालक नाथ या कोई अन्य व्यक्ति नरेंद्र मोदी की पसंद हो| यह भी संभव है कि यह नाम पहले से ही तय हो | नरेंद्र मोदी के दिमाग में पहले से क्लियर हो कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा अगर अमुक राज्य में भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो | यह भी संभव है जितनी बड़ी जीत हो, उसके आधार पर नाम तय हो |इन तीन राज्यों में से मध्य प्रदेश की जीत काफी बड़ी है, वहां संभावना कुछ भी हो सकती हैं| शिवराज सिंह चौहान की संभावनाएं अभी भी हैं | उम्र ही बस एक फैक्टर है जो उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोक सकता है| ऐसे मे ज्योतिरादित्य सिंधिया को फायदा हो सकता है परंतु पार्टी में अभी वे नये हैं, राष्ट्रीय स्तर के नेता है, सो कोई अन्य व्यक्ती भी फायदा पा सकता है |

2 thoughts on “Who will be next BJP Chief ministers?अगला मुख्यमंत्री कौन?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *